News Ang Dastak https://newsangdastak.com News Ang Dastak News Portal Fri, 24 Apr 2026 16:22:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट: फुलका को मात दे शीतलपुर फाइनल में, रोहन की शानदार हैट्रिक https://newsangdastak.com/%e0%a4%b6%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%aa-%e0%a4%ab%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2-%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-3/ Fri, 24 Apr 2026 16:21:25 +0000 https://newsangdastak.com/?p=3331 न्यूज अंग दस्तक | धरहरा (मुंगेर)

प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान फुटबॉल स्टेडियम में खेले जा रहे शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में एस एस सी शीतलपुर ने एकतरफा मुकाबले में फुलका की टीम को 4-1 से पराजित कर फाइनल का टिकट कटा लिया है। शीतलपुर की इस धमाकेदार जीत के नायक जर्सी नंबर 10 रोहन कुमार रहे, जिन्होंने मैच में शानदार हैट्रिक जमाई।

मैच का रोमांच: रोहन का जलवा
मैच की शुरुआत से ही शीतलपुर के खिलाड़ी मैदान पर हावी नजर आए। खेल के 15वें मिनट में रोहन कुमार ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 30वें मिनट में रोहन ने दूसरा और मध्यांतर के ठीक 5 मिनट बाद तीसरा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। शीतलपुर का आक्रमण यहीं नहीं रुका; जर्सी नंबर 9 निलेश कुमार ने 15वें मिनट में एक और गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। विपक्षी टीम फुलका पूरे समय दबाव में दिखी, हालांकि मैच के 25वें मिनट में जर्सी नंबर 4 ओम प्रकाश ने डी-एरिया में मिले फाउल को गोल में बदलकर हार के अंतर को कम किया।
उद्घाटन एवं आयोजन
इससे पूर्व मैच का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक, धरहरा के प्रबंधक केशव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद को किक मारकर किया। मैच के सफल संचालन में मुख्य रेफरी संतोष कुमार सिंह, सहायक रेफरी मनीष कुमार, सुधांशु और रिजर्व रेफरी सुमित कुमार सिंह की अहम भूमिका रही।
कल होगा दूसरा सेमीफाइनल
खेल प्रेमी पूर्वेंदुनारायण सिंह और अनिल सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को श्री शंकर स्पोर्ट्स क्लब धरहरा बनाम इलेवन स्टार फुटबॉल क्लब मुबारकचक के बीच खेला जाएगा। इस रोमांचक भिड़ंत को लेकर स्थानीय फुटबॉल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

]]>
टाई ब्रेकर में रामपुर यूनाइटेड पस्त, श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब सेमीफाइनल में https://newsangdastak.com/%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8/ Wed, 22 Apr 2026 16:08:39 +0000 https://newsangdastak.com/?p=3324 न्यूज अंग दस्तक | धरहरा (मुंगेर)

स्थानीय गांधी मैदान स्टेडियम में आयोजित ‘शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट’ के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा ने रामपुर यूनाइटेड को रोमांचक संघर्ष में पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच का निर्णय निर्धारित समय के बाद टाई ब्रेकर के जरिए हुआ, जिसमें धरहरा की टीम ने 5-3 के अंतर से जीत दर्ज की।

रोमांचक रहा मुकाबला
मैच का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि महादलित नेता सह बंगलवा मुखिया प्रतिनिधि परमानंद मांझी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद गेंद में किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश करती रहीं। रक्षापंक्ति की मुस्तैदी और अग्रिम पंक्ति के बीच तालमेल की कमी के कारण मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।
मध्यांतर के बाद भी खेल का रोमांच चरम पर रहा। रामपुर यूनाइटेड ने कई जवाबी हमले किए, लेकिन श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव कर विपक्षी टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया। निर्धारित समय की समाप्ति तक स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा।
टाई ब्रेकर से हुआ फैसला
मैच का परिणाम निकालने के लिए टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा के खिलाड़ियों ने सटीक निशाना साधते हुए पांच गोल दागे, जबकि रामपुर यूनाइटेड की टीम केवल तीन गोल ही कर सकी। इस प्रकार 5-3 के स्कोर के साथ धरहरा ने जीत की ट्राफी की ओर कदम बढ़ाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैच के सफल संचालन में इनकी रही भूमिका
मैच के दौरान मुख्य रेफरी के रूप में सुधांशु कुमार ने कमान संभाली, जबकि सहायक रेफरी की भूमिका में मनीष कुमार व कपिल मंडल और रिजर्व रेफरी के रूप में सुमित कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर सच्चिदानंद पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, विजय सिंह, विवेकानंद सिंह, उमेश यादव, अनिल सिंह, प्रमोद यादव और अभय सिंह समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

]]>
शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट: शीतलपुर ने खरहट बेगूसराय को 2-0 से रौंदा, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह https://newsangdastak.com/%e0%a4%b6%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%aa-%e0%a4%ab%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2-%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-2/ Tue, 21 Apr 2026 16:18:36 +0000 https://newsangdastak.com/?p=3320 न्यूज अंग दस्तक | धरहरा (मुंगेर)

स्थानीय गांधी फुटबॉल स्टेडियम में मंगलवार को श्री शंकर स्पोटिंग क्लब, धरहरा अंचल के तत्वावधान में आयोजित शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा प्री-क्वार्टर फाइनल मैच संपन्न हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में एसएससी शीतलपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खरहट बेगूसराय को 2-0 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
मैच का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जदयू जिला उपाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला फुटबॉल संघ के सचिव भावेश कुमार सिंह उर्फ बंटी ने किया। अतिथियों ने मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गेंद को किक मारकर खेल का शुभारंभ किया।
दूसरे हाफ में पलटी बाजी
खेल के शुरुआती हिस्से में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। रक्षापंक्ति की मुस्तैदी के कारण मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। हालांकि, दूसरे हाफ में शीतलपुर के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया। खेल के 15वें मिनट में जर्सी नंबर 9 रोहित कुमार ने एक बेहतरीन मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके ठीक 10 मिनट बाद, जर्सी नंबर 18 समीर ने बेगूसराय के डिफेंस को भेदते हुए दूसरा गोल कर जीत सुनिश्चित कर दी। बेगूसराय की टीम ने वापसी की काफी कोशिश की, लेकिन शीतलपुर की मजबूत घेराबंदी के आगे उनकी एक न चली।
मुकाबले के मुख्य रेफरी मनीष कुमार थे, जबकि सहायक रेफरी के रूप में सुमित, सुधांशु और रिजर्व रेफरी के तौर पर कपिल मंडल ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष पूर्वेंदु नारायण सिंह, क्लब के सचिव अनिल कुमार सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, चंद्रशेखर सिंह सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। कल का मैच खेल जगत के उत्साह को और बढ़ाएगा।

]]>
शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट: मुबारकचक ने ट्राई ब्रेकर में भागलपुर को दी शिकस्त, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश https://newsangdastak.com/%e0%a4%b6%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%aa-%e0%a4%ab%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2-%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/ Mon, 20 Apr 2026 20:52:15 +0000 https://newsangdastak.com/?p=3315 न्यूज अंग दस्तक | धरहरा (मुंगेर)।

प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी फुटबॉल स्टेडियम में चल रहे शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इलेवन स्टार फुटबॉल क्लब मुबारकचक ने रोमांचक जीत दर्ज की है। सोमवार को खेले गए इस कड़े मुकाबले में मुबारकचक ने भागलपुर की टीम को ट्राई ब्रेकर में 4-3 से हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली।
इससे पहले मैच का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य हरिवल्लभ सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व दिग्गज फुटबॉलर चंद्रशेखर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद में किक मारकर किया।

मैदान पर दिखा कड़ा संघर्षः
निर्धारित समय के खेल में दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। खेल के 40वें मिनट में भागलपुर को पेनाल्टी के रूप में गोल करने का सुनहरा अवसर मिला, लेकिन मुबारकचक के गोलकीपर ने मुस्तैदी दिखाते हुए शानदार बचाव किया और विपक्षी टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मध्यांतर के बाद भी खिलाड़ियों ने गोल के लिए काफी पसीना बहाया, पर रक्षापंक्ति की मजबूती के कारण मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।
ट्राई ब्रेकर से हुआ फैसलाः
मैच का परिणाम निकालने के लिए ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें मुबारकचक के खिलाड़ियों ने सटीक निशाना साधते हुए 4-3 से जीत हासिल की। मैच के दौरान मुख्य रेफरी की भूमिका सुधांशु ने निभाई, जबकि सहायक रेफरी के रूप में सुमित कुमार, कपिल मंडल और रिजर्व रेफरी संतोष कुमार सिंह मौजूद थे।
इस अवसर पर मुंगेर फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष पूर्वेंदु नारायण सिंह, सचिव अनिल कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे। गौरतलब है कि रविवार को उद्घाटन मैच में फुलका की टीम ने जमालपुर को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया था।

]]>
डिजिटल जनगणना के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू, बीडीओ ने किया उद्घाटन https://newsangdastak.com/%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%97/ Mon, 13 Apr 2026 16:45:59 +0000 https://newsangdastak.com/?p=3312 न्यूज अंग दस्तक | धरहरा (मुंगेर)

प्रखंड क्षेत्र में आगामी जनगणना 2027 (डिजिटल जनगणना) की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। सोमवार को कुमार रामानंद स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय, धरहरा में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

चार चरणों में चलेगा प्रशिक्षण
इस अवसर पर संबोधित करते हुए बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि पूरी जनगणना प्रक्रिया को त्रुटिहीन और सुचारू बनाने के लिए कुल 434 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है। यह प्रशिक्षण कुल चार चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण में सोमवार से विभिन्न विद्यालयों के 44 चयनित शिक्षकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा डिजिटल डेटा संग्रह के गुर सिखाए जा रहे हैं।
प्रशिक्षण का पूरा शेड्यूल:
प्रथम सत्र: 13 अप्रैल से 15 अप्रैल (44 प्रतिभागी)
द्वितीय सत्र: 16 अप्रैल से 18 अप्रैल (130 प्रतिभागी)
तृतीय सत्र: 19 अप्रैल से 21 अप्रैल (130 प्रतिभागी)
चतुर्थ सत्र: 22 अप्रैल से 24 अप्रैल (130 प्रतिभागी)
मई में शुरू होगा फील्ड वर्क
प्रशासनिक निर्देश के अनुसार, सभी संबंधित विद्यालय प्रधानों को शिक्षकों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रशिक्षण सत्र समाप्त होने के बाद, ये प्रशिक्षित कर्मी 2 मई से 30 मई तक अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जनगणना का कार्य संपन्न करेंगे। बीडीओ ने जोर देकर कहा कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, इसलिए बारीकियों को समझना अनिवार्य है।
मौके पर मास्टर ट्रेनर श्यामल कुमार, सखीचंद दास और विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र ठाकुर सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

]]>
इंकलाब के नारों से गूंजा धरहरा, छात्र और युवाओं ने निकाली भव्य रैली https://newsangdastak.com/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%82%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%a7/ Mon, 23 Mar 2026 15:34:46 +0000 https://newsangdastak.com/?p=3308 न्यूज अंग दस्तक | धरहरा (मुंगेर)

महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहादत दिवस पर सोमवार को धरहरा प्रखंड के विभिन्न गांवों और शिक्षण संस्थानों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर ऑल इंडिया छात्र संगठन (AIDSO), AIDYO और SUCI (कम्युनिस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में महगामा और गोविंदपुर में भव्य जुलूस निकाला गया।
इंकलाब के नारों से दी श्रद्धांजलि कामरेड कामेश्वर रंजन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, किसान, मजदूर और महिलाओं ने शिरकत की। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “शहीद भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु अमर रहें”, “23 मार्च को राष्ट्रीय दिवस घोषित करो” और “शहीदों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाओ” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। यह मार्च गोविंदपुर से शुरू होकर जसीडीह गांव तक गया, जिसके बाद गोविंदपुर स्थित पुस्तकालय भवन में एक सभा आयोजित की गई। वहां उपस्थित लोगों ने शहीदों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
क्रांतिकारी विचारधारा के पुनर्जीवन पर जोर सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी कामेश्वर रंजन ने कहा कि महज 23 वर्ष की अल्पायु में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले इन नायकों का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणापुंज है। उन्होंने जोर दिया कि इतिहास का पुनर्लेखन गैर-समझौतावादी क्रांतिकारी विचारधारा के आधार पर होना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से शिक्षक निलेश कुमार, राजीव कुमार, चंदा कुमारी, सोनम कुमारी, राजा राम, रोहित, अमरजीत, नीतीश और सुनील कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रखंड के अन्य निजी व सरकारी स्कूलों में भी बच्चों को क्रांतिकारियों की जीवनी बताकर देश प्रेम का संकल्प दिलाया गया।

]]>
धरहरा में कार्ल मार्क्स की 143वीं पुण्यतिथि मनाई गई, पदयात्रा निकाल दी गई श्रद्धांजलि https://newsangdastak.com/%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%95/ Sat, 14 Mar 2026 11:52:15 +0000 https://newsangdastak.com/?p=3305 न्यूज अंग दस्तक | धरहरा (मुंगेर)।

महान कम्युनिस्ट विचारक और वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता कार्ल मार्क्स की 143वीं पुण्यतिथि शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) द्वारा पदयात्रा सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड प्रभारी कामरेड कामेश्वर रंजन ने किया। पदयात्रा की शुरुआत लड़ैयाटांड़ और धरहरा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हुई। हाथों में लाल झंडा और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने ‘कार्ल मार्क्स अमर रहें’ और ‘दुनिया के मजदूरों एक हो’ जैसे गगनभेदी नारे लगाए। यह जुलूस गोपालिचक, बरमसिया, सखौल, न्यू पैसरा और मोहनपुर खुशहाल होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। इसके पश्चात धरहरा बाजार परिसर में पदयात्रा सभा में तब्दील हो गई, जहां समर्थकों ने मार्क्स के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
सभा को संबोधित करते हुए कामेश्वर रंजन ने कहा कि कार्ल मार्क्स केवल एक दार्शनिक ही नहीं, बल्कि एक महान अर्थशास्त्री और समाजशास्त्री भी थे। उन्होंने कहा, “मार्क्सवाद के सिद्धांतों पर चलकर ही लेनिन ने रूस में जारशाही का अंत किया और 1917 की बोल्शेविक क्रांति के जरिए मजदूरों-किसानों का शासन स्थापित किया।” उन्होंने जोर देकर कहा कि मार्क्सवाद कभी विफल नहीं हुआ, बल्कि यह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का वैज्ञानिक मार्ग है।
इस मौके पर सरपंच प्रकाश बिंद, रामजीवन मांझी, कपिल मांझी, राम सखियां देवी, राम दुलारी देवी और कैलाश कोड़ा सहित संगठन के दर्जनों महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

]]>
प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम, बीडीओ ने किया पुरस्कृत https://newsangdastak.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%a4/ Tue, 10 Mar 2026 12:09:47 +0000 https://newsangdastak.com/?p=3302 न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर

बिहार दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) फुलका में प्रखंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विभिन्न श्रेणियों में आयोजित हुई प्रतियोगिता
प्रतियोगिता को तीन मुख्य समूहों (वर्ग 1 से 5, वर्ग 6 से 8 और वर्ग 9 से 12) में बांटा गया था। इसके अंतर्गत चित्रकला, क्विज और गणित ओलंपियाड जैसी विधाओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बता दें कि संकुल (CRC) स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित बच्चों ने ही इस प्रखंड स्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लिया।

विजेता अब जिला स्तर पर लहराएंगे परचम
संबोधित करते हुए बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती है। उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में धरहरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर बीआरसी कर्मी भानु कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार और विजय कुमार सक्रिय रहे। निर्णायक मंडल में प्रधानाध्यापक अजीत कुमार गुप्ता, राजेश्वर सिंह, अभिलाष कुमार मोदी, विश्वबंधु विराट और आशीष कुमार पाठक शामिल थे। साथ ही सहायक शिक्षक कृष्णानंद चौधरी, न्यूटन कुमार, शशिभूषण कुमार, सुभाषिणी कुशवाहा, देवव्रत सिंह और निलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र मौजूद थे।

]]>
सियासी हलचल: सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उमड़े समर्थक, प्राचीन कालिका मंदिर में की विशेष पूजा https://newsangdastak.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80/ Tue, 10 Mar 2026 09:33:12 +0000 https://newsangdastak.com/?p=3293 न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर
बिहार की बदलती सियासी सरगर्मी के बीच अब दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं और प्रदेश के नए मुखिया को लेकर जारी अटकलों के बीच समर्थकों ने अपने पसंदीदा नेताओं के लिए देवस्थानों की शरण लेनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में, धरहरा स्थित प्राचीन कालिका मंदिर में बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी के समर्थकों और शुभचिंतकों ने विशेष पूजा-अर्चना की।
विधि-विधान से हुआ पूजनः
मंगलवार को मंदिर परिसर में जुटे दर्जनों समर्थकों ने माता काली की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा की और सम्राट चौधरी को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने की कामना की। ध्यानमग्न होकर की गई इस विशेष आराधना के बाद समर्थकों ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच लड्डू का प्रसाद भी वितरित किया।
समर्थकों ने बताया योग्य चेहराः
पूजा में शामिल पूर्व जिला पार्षद सह समाजसेवी वीरेंद्र कुमार सिंह और प्रखंड उपाध्यक्ष बंटी सिंह ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में सम्राट चौधरी राजग (NDA) गठबंधन और बिहार की जनता के लिए मुख्यमंत्री पद का सबसे योग्य और सशक्त चेहरा हैं। समर्थकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा बिहार का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। इस अवसर पर राजा झा, चंदन सिंह, उत्कर्ष सिंह और बिट्टू सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे। गौरतलब है कि जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन और उनके पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में पदार्पण के बाद से ही प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

]]>
हेल्लो फरमाइश की ‘अमर आवाज’ को लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पत्तों पर उकेरी श्रद्धांजलि https://newsangdastak.com/%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c/ Mon, 23 Feb 2026 19:08:12 +0000 https://newsangdastak.com/?p=3290 न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर
आकाशवाणी भागलपुर के सुप्रसिद्ध उद्घोषक और ‘हेल्लो फरमाइश’ के जरिए करोड़ों दिलों पर राज करने वाले डॉ. विजय कुमार मिश्रा (बिरजू भैया) के निधन से पूरे अंग क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घड़ी में विश्वविख्यात लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी कला के जरिए उन्हें एक बेहद भावुक और अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मधुरेंद्र ने पीपल के हरे पत्ते पर बिरजू भैया की अत्यंत सूक्ष्म और जीवंत आकृति उकेरी है। लगभग पांच घंटे की कड़ी मेहनत से तैयार इस कलाकृति पर उन्होंने भारी मन से लिखा— “हेल्लो फरमाइश, अलविदा बिरजू भैया।”

यादों के झरोखे से: जब पहली बार सुना जादू
अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए मधुरेंद्र ने बताया कि फरवरी 2025 में जब वे भागलपुर के अंगिका महोत्सव में शामिल हुए थे, तब मुक्ताकाश मंच से बिरजू भैया की आवाज सुनकर वे दंग रह गए थे। मधुरेंद्र कहते हैं, “बचपन में रेडियो पर जिस आवाज को सुना करता था, उसे साक्षात सुनना किसी सपने जैसा था। उनकी आवाज में अंगिका माटी की सोंधी खुशबू और अपार स्नेह था। आज वह आवाज खामोश हो गई, लेकिन उसकी गूंज हमेशा हमारे दिलों में रहेगी।”
सांस्कृतिक क्षति: एक युग का अंत
डॉ. विजय कुमार मिश्रा केवल एक उद्घोषक नहीं, बल्कि अंग प्रदेश की संस्कृति और पहचान के संवाहक थे। उनका लोकप्रिय कार्यक्रम ‘हेल्लो फरमाइश’ हर शनिवार दोपहर 1:30 बजे श्रोताओं के जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन गया था। मधुरेंद्र द्वारा बनाई गई यह लीफ आर्ट न केवल एक कलाकार की श्रद्धांजलि है, बल्कि उस महान आवाज के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक भी है जिसने दशकों तक समाज को जोड़े रखा।
बता दें कि मधुरेंद्र इससे पूर्व कर्णगढ़ में दानवीर कर्ण की विशाल बालू की आकृति बनाकर भी चर्चा में रहे थे, जहाँ बिरजू भैया ने उनकी कला की मुक्तकंठ से सराहना की थी। आज अंग समाज ने अपनी पहचान की एक अनमोल धरोहर खो दी है।

]]>