#administration #labour #pramandliyayukt – News Ang Dastak https://newsangdastak.com News Ang Dastak News Portal Mon, 22 Dec 2025 16:30:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 नगर निगम कर्मियों के हितों से समझौता नहीं: एक सप्ताह में दूर करें ESIC की खामियां – आयुक्त https://newsangdastak.com/%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8b/ Mon, 22 Dec 2025 16:26:54 +0000 https://newsangdastak.com/?p=2481 न्यूज अंग दस्तक| मुंगेर

मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) ने सोमवार को नगर निगम मुंगेर के कार्यों की व्यापक समीक्षा की। बैठक के दौरान आयुक्त ने नगर निगम के सफाई कर्मियों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और शहर के विकास कार्यों पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए।

प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह

EPF और ESIC पर सख्त निर्देश
सफाई कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा पर जोर देते हुए आयुक्त ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति जांची। नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि सफाई एजेंसी द्वारा विशेष कैंप आयोजित कर कर्मियों को EPF (भविष्य निधि) और ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा) के लाभों की जानकारी दी गई है। इस दौरान कर्मियों को उनके UAN (Universal Account Number) उपलब्ध कराए गए और मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
आयुक्त ने निर्देश दिया कि केवल कैंप लगाना पर्याप्त नहीं है; एजेंसी को हर माह प्रत्येक कर्मी को उनके EPF कटौती की विस्तृत विवरणी (Statement) उपलब्ध करानी होगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
एक सप्ताह का अल्टीमेटम
ESIC के लाभ मिलने में हो रही देरी पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने स्वीकार किया कि कुछ तकनीकी और प्रक्रियात्मक त्रुटियों के कारण कर्मियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी त्रुटियों को दूर कर कर्मियों को ESIC का लाभ सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
विकास योजनाओं में लाएं तेजी
मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत लंबित और स्वीकृत परियोजनाओं पर चर्चा करते हुए आयुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर आयुक्त को स्वयं अपने स्तर से इन योजनाओं की नियमित निगरानी और समीक्षा करने को कहा, ताकि शहर के बुनियादी ढांचे का विकास समय सीमा के भीतर पूरा हो सके।

]]>