#crime #munger #bihar – News Ang Dastak https://newsangdastak.com News Ang Dastak News Portal Fri, 30 Jan 2026 11:16:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 झूठे आरोपों का अंत: पॉक्सो एक्ट के मामले में निलेश कुमार ससम्मान बरी, कानून की हुई जीत! https://newsangdastak.com/%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%a0%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%8b/ Fri, 30 Jan 2026 11:15:02 +0000 https://newsangdastak.com/?p=3169 न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर

न्याय के मंदिर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं। स्थानीय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) सह ए.डी.जे.-6 की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए अभियुक्त निलेश कुमार उर्फ संस्कार शर्मा को मुफसिल थाना कांड संख्या-172/24 (पॉक्सो वाद संख्या-18/24) के आरोपों से पूरी तरह मुक्त कर दिया है। अभियोजन पक्ष द्वारा आरोपों को साबित करने में विफल रहने पर न्यायालय ने अभियुक्त को रिहा करने का आदेश दिया।

अभियोजन के दावों की खुली पोल
इस चर्चित मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल पाँच गवाहों को कटघरे में पेश किया गया था। विशेष लोक अभियोजक प्रीतम कुमार वैश्य ने सरकार की ओर से दलीलें पेश कीं, लेकिन बचाव पक्ष की तीखी जिरह और पुख्ता सबूतों के आगे अभियोजन की कहानी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

अधिवक्ता अनिल भूषण की धारदार बहस
बचाव पक्ष की कमान जिले के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार भूषण ने संभाली। उन्होंने न केवल अभियोजन के गवाहों से मनोवैज्ञानिक और तथ्यात्मक जिरह की, बल्कि अपनी अंतिम बहस में कानूनी बारीकियों को रखते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि निलेश कुमार को इस मामले में गलत तरीके से घसीटा गया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माननीय न्यायालय ने माना कि अभियुक्त के खिलाफ साक्ष्य अपर्याप्त हैं और उसे दोषमुक्त घोषित किया।
न्यायिक व्यवस्था पर अटूट विश्वास
फैसले के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वरीय अधिवक्ता अनिल भूषण ने कहा, “यह केवल एक व्यक्ति की रिहाई नहीं, बल्कि सत्य की विजय है। माननीय न्यायालय के इस न्यायपूर्ण निर्णय ने साबित कर दिया है कि हमारी न्यायिक व्यवस्था निर्दोषों के लिए एक सुरक्षा कवच है।” उन्होंने इस निर्णय पर गहरा संतोष व्यक्त करते हुए न्यायालय के प्रति आभार प्रकट किया। इस फैसले के बाद अधिवक्ता संघ, मुंगेर और अभियुक्त के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

]]>
एसपी का सख्त रुख: कोतवाली थाने के निरीक्षण में जांची व्यवस्थाएं, लापरवाही पर दी चेतावनी https://newsangdastak.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%96-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%a5/ Thu, 22 Jan 2026 10:08:04 +0000 https://newsangdastak.com/?p=3101 न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर
पुलिस महकमे में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद वार्षिक निरीक्षण के लिए अचानक कोतवाली थाना पहुंच गए। शुक्रवार को हुए इस विस्तृत निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने थाने की कार्य प्रणाली की बारीकी से समीक्षा की और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।

थाना का निरीक्षण करते एसपी

तकनीकी और फील्ड रिस्पांस की हुई अग्निपरीक्षा
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक का मुख्य फोकस आधुनिक पुलिसिंग के स्तंभों पर रहा। उन्होंने रिस्पांस टाइम की जांच की और स्पष्ट किया कि संकट के समय जनता तक पहुँचने में एक मिनट की देरी भी स्वीकार्य नहीं होगी। ऑनलाइन एफआईआर और अपराधियों के डेटाबेस के रख-रखाव को देखा गया। तकनीकी खामियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा गश्ती वाहनों की स्थिति और उनके रख-रखाव की जांच की गई, ताकि आपातकालीन स्थिति में मशीनरी पुलिस का साथ न छोड़े।

थाना के पदाधिकारियों से बात करते एसपी

जनता की सुरक्षा सर्वोपरि, अपराधियों में हो खौफ
निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाने के समस्त स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति संवेदनशील और अपराधियों के प्रति खौफनाक होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेंडिंग केसों का निपटारा समय सीमा के भीतर किया जाए और शिकायत लेकर आने वाले हर फरियादी की सुनवाई बिना देरी के हो। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य केवल कागजी खानापूर्ति नहीं, बल्कि धरातल पर जनता को सुरक्षित महसूस कराना है। कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

]]>
खून के प्यासे हुए सगे भाई: मुंगेर में जमीन के एक टुकड़े के लिए ‘कत्लेआम’, चाकू के वार से दो भाइयों ने एक-दूसरे को उतारा मौत के घाट https://newsangdastak.com/%e0%a4%96%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae/ Tue, 20 Jan 2026 08:58:22 +0000 https://newsangdastak.com/?p=3096 न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर

बिहार के मुंगेर से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जहाँ एक ही कोख से जन्मे दो सगे भाई, एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए और जमीन के मामूली विवाद में दोनों ने एक-दूसरे की जान ले ली। खपरा गांव में हुए इस खूनी खेल ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। सगे भाइयों के बीच हुई इस ‘जंग’ ने दिखा दिया कि आज के दौर में रिश्तों की अहमियत जमीन के टुकड़ों के सामने शून्य हो चुकी है।

रास्ते के विवाद ने ली दो जिंदगियां
जानकारी के मुताबिक, टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के खपरा गांव में रहने वाले चार भाइयों में बंटवारा तो सालों पहले हो चुका था, लेकिन सबसे बड़े भाई मुकेश कुमार और सबसे छोटे भाई शैलेश कुमार के बीच रास्ते की जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। मंगलवार की सुबह इसी विवाद ने भयानक चिंगारी का रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते ‘मौत के तांडव’ में तब्दील हो गया।
चाकुओं से गोदा, छलनी कर दिया सीना
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि दोनों भाइयों ने आव देखा न ताव और हाथ में रखे धारदार चाकू से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। छोटा भाई शैलेश कुमार इस हमले में बुरी तरह जख्मी हो गया। आरोपी भाई ने उसके पेट और चेहरे पर चाकू से इतने वार किए कि उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। वहीं, बड़ा भाई मुकेश भी गंभीर रूप से घायल हुआ। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था; अस्पताल पहुँचने से पहले ही मुकेश की भी सांसें थम गईं।
गांव में पसरा मातम, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
एक ही घर से दो भाइयों की अर्थी उठने की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही खड़गपुर एसडीपीओ अनिल कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।
रिश्तों का कत्ल: समाज के लिए बड़ा सवाल
यह घटना सिर्फ एक जमीनी विवाद नहीं है, बल्कि उस गिरती मानसिकता का उदाहरण है, जहाँ भाई ही भाई का काल बन रहा है। जमीन का वह टुकड़ा जिसके लिए दोनों ने एक-दूसरे का खून बहाया, वहीं पड़ा रह गया और दोनों भाई काल के गाल में समा गए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की एफआईआर दर्ज की जा रही है और घटना के पीछे के अन्य संभावित कारणों की भी तलाश की जा रही है। लेकिन इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे मुंगेर को झकझोर कर रख दिया है। क्या जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा किसी की जान से ज्यादा कीमती हो सकता है? आज पूरा खपरा गांव इसी सवाल के साथ दहशत के साये में है।

]]>
सदर अस्पताल में ‘खून’ की दलाली: प्लेटलेट्स के नाम पर गार्ड ने मरीज के परिजनों को लूटा; सिविल सर्जन के एक्शन पर सुपरवाइजर ने पीडित को पैसे लौटाए और गार्ड किया बर्खास्त https://newsangdastak.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%96%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a4%be/ Sat, 17 Jan 2026 08:18:04 +0000 https://newsangdastak.com/?p=3091 न्यूज अंग दस्तक| मुंगेर

सदर अस्पताल एक बार फिर भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था के कारण सुर्खियों में है। यहाँ मानवता को ताक पर रखकर एक सुरक्षा गार्ड ने जिंदगी और मौत से जूझ रहे मरीज के परिजनों से प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध वसूली की। जब मामला तूल पकड़ने लगा तो अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरोपी गार्ड को सेवा से मुक्त कर दिया गया और पीड़ित को उसके पैसे वापस दिलाए गए।

पीडित को रुपये लौटाते सुपरवाइजर

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, अस्पताल के ब्लड बैंक के बाहर तैनात एक निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्ड ने एक लाचार मरीज के परिजनों को अपना शिकार बनाया। मरीज को तत्काल प्लेटलेट्स की जरूरत थी, जिसका फायदा उठाते हुए गार्ड ने ‘ऊपर तक सेटिंग’ होने का झांसा दिया और 8000 रुपये ऐंठ ली। सरकारी अस्पताल, जहां सुविधाएं मुफ्त या न्यूनतम शुल्क पर मिलनी चाहिए, वहां गार्ड खुलेआम वसूली का खेल खेल रहा था।

पीडित को रुपये लौटाते सुपरवाइजर देखें वीडियो

कार्रवाई का ‘शॉर्टकट’ या असली इंसाफ?
जैसे ही मामला सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षक के संज्ञान में आया, विभागीय लीपापोती की कोशिशें शुरू हुईं। हालांकि, साक्ष्यों के दबाव में प्रशासन को झुकना पड़ा।
गार्ड पर गिरी गाज: आरोपी गार्ड को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए उसे ब्लैकलिस्ट करने की अनुशंसा की गई है।
पैसे की वापसी: अस्पताल परिसर में ही पीड़ित परिजनों को बुलाकर उनसे ली गई अवैध राशि वापस कराई गई।
अंग दस्तक का सवाल: रक्षक ही भक्षक क्यों?
सदर अस्पताल में दलालों और भ्रष्ट कर्मियों का नेटवर्क इतना मजबूत कैसे है कि उन्हें प्रशासन का डर नहीं? क्या एक गार्ड अकेले दम पर इतना बड़ा खेल खेल रहा था, या इसके पीछे ब्लड बैंक के कुछ अंदरूनी सफेदपोशों का भी हाथ है?
अधीक्षक का बयान: “भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। जैसे ही गार्ड द्वारा पैसे लेने की पुष्टि हुई, उसे हटा दिया गया है। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा एजेंसी को कड़ी चेतावनी दी गई है।”
अस्पताल आने वाले मरीज सावधान रहें!
• किसी भी कर्मचारी को सीधे नकद न दें।
• ब्लड या प्लेटलेट्स के लिए केवल अधिकृत काउंटर पर संपर्क करें।
• कोई सुविधा न मिलने पर सीधे अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करें।

]]>
मुंगेर पुलिस ने रंगदारी और जानलेवा हमला करने वाले 3 अपराधी को किया गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद https://newsangdastak.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%94/ Fri, 16 Jan 2026 16:34:27 +0000 https://newsangdastak.com/?p=3086 न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर

जिले में अपराधियों के मंसूबों को मिट्टी में मिलाते हुए मुंगेर पुलिस ने एक बार फिर अपनी धमक दिखाई है। धरहरा थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले और रंगदारी के लिए जानलेवा हमला करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के पास से घातक हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिससे इलाके में उनकी बड़ी साजिश नाकाम हो गई है।

बरामद हथियार

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने ग्राम पंचरुखी में रंगदारी की मांग को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और भय का माहौल व्याप्त था। पुलिस कप्तान के निर्देश पर धरहरा थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाई और घेराबंदी कर तीनों हमलावरों को धर दबोचा।
हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपी
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों की सघन तलाशी ली, जिसमें उनके पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि ये अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
कानूनी शिकंजा कसा
इस मामले में पुलिस ने कठोर रुख अपनाते हुए धरहरा थाना कांड संख्या-08/26 दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
“अपराध और अपराधियों के खिलाफ हमारी ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है। मुंगेर पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और कानून हाथ में लेने वाले किसी भी बख्शा नहीं जाएगा।”पुलिस प्रशासन, मुंगेर

]]>
बिहार पुलिस महकमे में जबरदस्त फेरबदल: तारापुर और जमालपुर को मिले नए जांबाज अधिकारी, अपराधियों में खौफ! https://newsangdastak.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%ac%e0%a4%b0/ Fri, 09 Jan 2026 14:51:25 +0000 https://newsangdastak.com/?p=2968 न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर
बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन में अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया है। 9 जनवरी 2026 को जारी एक कड़क अधिसूचना के जरिए 71 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का ताश के पत्तों की तरह फेरबदल कर दिया गया है। इस बदलाव की सबसे बड़ी धमक मुंगेर जिले में देखने को मिली है, जहाँ महत्वपूर्ण अनुमंडलों और रेल पुलिस की कमान नए और ऊर्जावान हाथों में सौंपी गई है।

डीएसपी संकेत कुमार की फाइल फोटो

तारापुर में नए ‘सिंघम’ की एंट्री
मुंगेर जिले के तारापुर अनुमंडल में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने वर्ष 2022 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी संकेत कुमार को नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नियुक्त किया है। संकेत कुमार इससे पहले रोहतास के बिक्रमगंज में अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। अब तारापुर की जनता को उनसे उम्मीद है कि वे इलाके में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय लिखेंगे।

नव नियुक्त जमालपुर रेल एसपी विद्यासागर की फाइल फोटो

जमालपुर रेल पुलिस की कमान अब और भी सख्त
रेल यात्रियों की सुरक्षा और जमालपुर रेलखंड पर अपराध के खात्मे के लिए विद्या सागर (भा०पु०से० 2016) को नया रेल एसपी बनाया गया है। सरकार ने उन पर इतना भरोसा जताया है कि उन्हें रेल एसपी के साथ-साथ समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया है। यानी अब जमालपुर में रेल की पटरी से लेकर पुलिस कैंप तक, हर जगह उनकी पैनी नजर रहेगी।

बदलाव की बयार: तारापुर से बिक्रमगंज तक हलचल
इस फेरबदल में तारापुर के निवर्तमान अधिकारियों का भी तबादला हुआ है। सरकार का यह संदेश साफ है—काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी राज्य पुलिस में हुए इस ‘महा-ट्रांसफर’ से साफ है कि आने वाले दिनों में बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर और भी आक्रामक तरीके से काम करेगी। इन नियुक्तियों के बाद मुंगेर जिले के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और जनता नए अधिकारियों से न्याय की उम्मीद लगाए बैठी है।

]]>
ब्रेकिंग न्यूज़: बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, मुंगेर के तारापुर को मिले नए एसडीपीओ https://newsangdastak.com/%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%bc-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87/ Fri, 09 Jan 2026 14:18:16 +0000 https://newsangdastak.com/?p=2953 न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर
बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के साथ-साथ कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (SDPO) का तबादला किया है। 9 जनवरी 2026 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मुंगेर जिले के तारापुर अनुमंडल में नए पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है।

फाइल फोटो

अधिसूचना के मुताबिक, वर्ष 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी संकेत कुमार को तारापुर (मुंगेर) का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले संकेत कुमार रोहतास जिले के बिक्रमगंज में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात थे।
यह स्थानांतरण राज्य में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए किए गए व्यापक फेरबदल का हिस्सा है, जिसके तहत कुल 71 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। गृह विभाग के उप सचिव द्वारा जारी इस आदेश में न केवल जिलों के कप्तानों को बदला गया है, बल्कि कई अधिकारियों को प्रोन्नति देते हुए महत्वपूर्ण प्रभार भी सौंपे गए हैं। तारापुर के नए एसडीपीओ के रूप में संकेत कुमार जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

]]>
मुंगेर साइबर थाना की बड़ी कामयाबी: डॉ. फैज़ के ठगे गए ₹20,000 वापस, पुलिस की तत्परता से मिली बड़ी राहत https://newsangdastak.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80/ Sun, 04 Jan 2026 17:16:24 +0000 https://newsangdastak.com/?p=2851 न्यूज अंग दस्तक। मुंगेर

साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच मुंगेर पुलिस ने एक बार फिर अपनी तकनीकी दक्षता और सक्रियता का लोहा मनवाया है। रविवार को मुंगेर साइबर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार हुए एक चिकित्सक के पैसे वापस कराकर उन्हें बड़ी राहत दी है।

क्या है पूरा मामला?
सदर अस्पताल मुंगेर में कार्यरत चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. फैज़ बीते दिनों साइबर ठगी का शिकार हो गए थे, जिसमें उनके खाते से 20,000 रुपये अवैध रूप से उड़ा लिए गए थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने इसकी शिकायत मुंगेर साइबर थाना में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल ने तकनीकी अनुसंधान शुरू किया।
पुलिस की तकनीकी दक्षता आई काम
साइबर थाना की टीम ने आधुनिक उपकरणों और बैंकिंग गेटवे के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए ठगी गई राशि को ट्रैक किया। पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधियों द्वारा ट्रांजेक्शन को पूर्ण रूप से भुनाने से पहले ही उसे फ्रीज करवा दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप आज डॉ. फैज़ के खाते में पूरी राशि सफलतापूर्वक वापस आ गई।

डॉ. फैज़ का बयान
अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर डॉ. फैज़ ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा:
“मैं मुंगेर पुलिस और साइबर थाना की टीम का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। जब मेरे पैसे कटे थे, तो मुझे लगा था कि अब ये वापस नहीं मिलेंगे। लेकिन पुलिस ने जिस पेशेवर अंदाज में काम किया और लगातार मेरे संपर्क में रही, उसी का नतीजा है कि आज मेरे 20,000 रुपये वापस मिल गए हैं। यह कार्रवाई आम जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ाती है।”
सावधान रहें, सुरक्षित रहें
मुंगेर पुलिस ने इस सफलता के साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या नजदीकी साइबर थाना को सूचित करें। समय पर दी गई सूचना ही पैसे वापसी की संभावना को बढ़ाती है।

]]>
मंगेर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: महज 24 घंटे में लूटकांड का पर्दाफाश, खूंखार अपराधी ‘बैजू’ गिरफ्तार! https://newsangdastak.com/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%91%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ Sun, 04 Jan 2026 16:00:32 +0000 https://newsangdastak.com/?p=2847 न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर

अपराधियों के लिए काल बनी मुंगेर पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। धरहरा थाना क्षेत्र में हुई दुस्साहसिक लूट की वारदात को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाकर अपराधियों को यह कड़ा संदेश दिया है कि मुंगेर में कानून का राज है। पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपी को दबोचा, बल्कि लूटा गया माल भी बरामद कर लिया है।
क्या थी घटना?
बीती 3 जनवरी को बलवंत कुमार सिंह अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से धरहरा स्टेशन जा रहे थे। तभी ग्राम पचगछिया के पास घात लगाकर बैठे तीन बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने न सिर्फ हथियार के बल पर चाबी छीनी, बल्कि पीड़ितों के साथ बेरहमी से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, मुंगेर के निर्देशन में धरहरा थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना का जाल बिछाया। नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने पचगछिया मोड़ के पास घेराबंदी कर शातिर अपराधी संतोष कुमार उर्फ बैजू को दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
बरामदगी और गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस की इस रेड में निम्नलिखित सफलताएं हाथ लगी हैं:
गिरफ्तारी: संतोष कुमार उर्फ बैजू (पिता- पंकज यादव, निवासी- महरना)।
बरामदगी: 03 लूट के मोबाइल, 01 बैग और घटना में इस्तेमाल की गई 02 मोटरसाइकिलें।
अपराधियों को चेतावनी
इस सफलता में पु०नि० चंदन कुमार सिंह, पु०अ०नि० राजीव कुमार और थाना सशस्त्र बल की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि जिले में अपराध करने वालों की जगह अब सिर्फ और सिर्फ सलाखों के पीछे है।

]]>
प्यार या साज़िश? मुंगेर की बेटी का दिल्ली में ‘निकाह’, मां-बाप के कलेजे पर चली आरी! https://newsangdastak.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80/ Sat, 03 Jan 2026 17:22:13 +0000 https://newsangdastak.com/?p=2823 न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर
इश्क का ऐसा जुनून जिसने न सिर्फ एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं, बल्कि दो समुदायों के बीच तनाव की एक गहरी लकीर खींच दी है। मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र से गायब हुई एक युवती ने दिल्ली के ‘आर्य समाज’ मंदिर में शादी कर ली है, लेकिन इस शादी ने ‘प्रेम’ कम और ‘साजिश’ की बू ज्यादा पैदा कर दी है।

“प्रैक्टिकल क्लास” के नाम पर निकली थी बेटी, लौट आई ‘दुल्हन’ बनकर!
मामला तब शुरू हुआ जब 29 दिसंबर की सुबह युवती यह कहकर घर से निकली कि वह अपनी रोजाना की ‘प्रैक्टिकल क्लास’ के लिए जा रही है। पिता को क्या पता था कि जिस बेटी को वह पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाना चाहते थे, वह घर कभी वापस नहीं लौटेगी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसे गांव का ही एक समुदाय विशेष का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
कानून की चौखट पर पिता, सोशल मीडिया पर बेटी का ‘ऐलान’
पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने में 7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि जब वे आरोपी के घर अपनी बेटी को वापस मांगने गए, तो उन्हें मदद के बजाय गालियां और धमकियां मिलीं।
वहीं दूसरी ओर, युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आग में घी डालने का काम किया है। वीडियो में उसने दावा किया कि उसने दिल्ली के तीस हजारी स्थित एक ट्रस्ट में अपनी मर्जी से शादी की है। युवती का कहना है कि उसे कोई जबरदस्ती नहीं लाया, बल्कि वह खुद भागकर आई है। उसने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि उसे और उसके ‘ससुराल वालों’ को परेशान न किया जाए।
मां की चीख: “मुझे बेटी फ्रिज में नहीं, सही सलामत चाहिए!”
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हृदयविदारक बयान युवती की मां का आया है। एक भावुक वीडियो में मां ने सीधे तौर पर ‘माइंड वॉश’ का आरोप लगाया है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के बड़े नेताओं से गुहार लगाते हुए कहा— “हम हिंदू धर्म को मानने वाले हैं, हम किसी भी कीमत पर यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुझे मेरी बेटी फ्रिज और कुकर में नहीं, बल्कि सही सलामत चाहिए।”
यह मामला अब केवल एक प्रेम कहानी नहीं रह गया है। यह सुरक्षा, विश्वास और सामाजिक ताने-बाने पर एक बड़ा सवालिया निशान है। क्या यह वाकई प्यार है, या फिर एक सोची-समझी साजिश के तहत एक मासूम को उसके परिवार से दूर किया गया है? पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

]]>