Homeअच्छी खबरमुख्यमंत्री ने 1283 आयुष चिकित्सकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य व्यवस्था को...

मुख्यमंत्री ने 1283 आयुष चिकित्सकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

न्यूज अंग दस्तक | पटना

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित एक समारोह में 1283 नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में उपस्थित सीएम, डिप्टी सीएम व अन्य

मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 10 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इन 1283 नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों में 685 आयुर्वेदिक, 393 होमियोपैथिक, और 205 यूनानी चिकित्सक शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत पौधा भेंट कर किया।
स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए इच्छित जिलों, मेधासूची और रिक्ति की उपलब्धता के आधार पर इन्हें राज्य के सभी 38 जिलों के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित किया गया है।

चिकित्सक को नियुक्ति पत्र देते सीएम नीतीश कुमार

नवनियुक्त चिकित्सकों की तैनाती ‘राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम’ के अंतर्गत संचालित ‘चलंत चिकित्सा दल’, आयुष चिकित्सा सेवा के तहत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी (Outpatient Department) संचालन, और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए की गई है।

कार्यक्रम में उपस्थित नवनियुक्त चिकित्सक

इन चिकित्सकों के पदस्थापन से स्कूली बच्चों की ससमय स्वास्थ्य जाँच, बीमारी की पहचान और उपचार में काफी सुविधा होगी, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार आएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, और अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular