Homeक्राइमकर्तव्यहीनता पर गाज: नयारामनगर थानाध्यक्ष निलंबित, नए थानेदार की नियुक्ति

कर्तव्यहीनता पर गाज: नयारामनगर थानाध्यक्ष निलंबित, नए थानेदार की नियुक्ति

न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर

जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एसपी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। नयारामनगर के थानाध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर क्षेत्र में अवैध खनन और शराब तस्करी को रोकने में विफल रहने और ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप था। स्थानीय लोगों ने भी थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर कई शिकायतें दर्ज कराई थीं।
निलंबन के तुरंत बाद, अनुभवी पुलिस अधिकारी रवींद्र वर्मा को नयारामनगर थाने की कमान सौंपी गई है। नए थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करते ही अपराधियों को चेतावनी दी है और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया है। मुंगेर पुलिस प्रशासन का कहना है कि भ्रष्टाचार या लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और समय-समय पर थानों की समीक्षा की जाती रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular