Homeअच्छी खबरजमालपुर वर्कशॉप का ऐतिहासिक कदम: अब मुंगेर में बनेंगे भारतीय सेना के...

जमालपुर वर्कशॉप का ऐतिहासिक कदम: अब मुंगेर में बनेंगे भारतीय सेना के ‘महाबली’ वैगन

न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर

एशिया के सबसे पुराने रेल कारखाने, जमालपुर वर्कशॉप के नाम आज एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रेलवे बोर्ड ने इस वर्कशॉप को भारतीय सेना के भारी-भरकम हथियारों और तोपों के परिवहन के लिए विशेष ‘मिलिट्री वैगन’ बनाने का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा है।

इस ऐतिहासिक आदेश के तहत जमालपुर वर्कशॉप को पहले चरण में 45 विशेष वैगनों का एक पूरा रैक तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। इन वैगनों की खासियत यह होगी कि इन्हें विशेष रूप से युद्धक टैंक, भारी तोपें और अन्य संवेदनशील सैन्य उपकरणों को दुर्गम क्षेत्रों तक तेजी से पहुँचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

आधुनिक तकनीक से लैस इन वैगनों का निर्माण से न केवल मुंगेर के औद्योगिक महत्व में इजाफा होगा, बल्कि देश की सामरिक शक्ति को भी बल मिलेगा। वर्कशॉप के अधिकारियों और कर्मचारियों में इस नए प्रोजेक्ट को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular