Homeअच्छी खबरमुंगेर मरीन ड्राइव का मास्टर प्लान: अडाणी ग्रुप 42 किमी लंबे गंगा...

मुंगेर मरीन ड्राइव का मास्टर प्लान: अडाणी ग्रुप 42 किमी लंबे गंगा पथ का करेगा निर्माण

न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर

मुंगेर से सुल्तानगंज के बीच गंगा के किनारे एक भव्य ‘मरीन ड्राइव’ बनाने की योजना ने अब धरातल पर उतरने की दिशा में रफ्तार पकड़ ली है। लगभग 9,968 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस 42 किलोमीटर लंबे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य अडाणी ग्रुप द्वारा किया जाएगा।
इस मरीन ड्राइव के बन जाने से मुंगेर और भागलपुर के बीच की दूरी न केवल कम होगी, बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

परियोजना के तहत दो अत्याधुनिक टोल प्लाजा का निर्माण किया जाएगा और इसे अगले तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में इसके संरेखण और निर्माण कार्य की बारीकियों पर चर्चा की गई। यह सड़क मुंगेर के आर्थिक परिदृश्य को बदल देगी, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और यातायात की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी। इसे बिहार के सबसे बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular