Homeसेवामुंगेर DM का कड़ा रुख: 'जनता के दरबार' में सुनीं 40 फरियादें,...

मुंगेर DM का कड़ा रुख: ‘जनता के दरबार’ में सुनीं 40 फरियादें, बुजुर्ग पिता को प्रताड़ित करने वाले बेटों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश

न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर

समाहरणालय स्थित ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम के दौरान आज आम जन की समस्याओं के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशीलता देखने को मिली। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने जिले के विभिन्न कोनों से आए 40 फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

बुजुर्ग की करुण पुकार और DM का एक्शन
सुनवाई के दौरान चुआबाग निवासी वृद्ध रामचंद्र साह गौंड की व्यथा ने सबको झकझोर दिया। उन्होंने अपने ही चार बेटों द्वारा मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत की। मामला गंभीर देख जिलाधिकारी ने तत्काल फोन कर संबंधित पदाधिकारी को मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जमीन और हक की लड़ाई
जन सुनवाई में भूमि विवाद और आवास से जुड़े मामले प्रमुख रहे:
आवास की मांग: शादीपुर की पंचा देवी ने सिर पर छत न होने का दर्द बयां किया, जिस पर DM ने वासगीत पर्चा दिलाने की दिशा में पहल की।
दबंगई पर लगाम: बरियारपुर और धरहरा की शिवानी कुमारी व साजन कुमारी ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जाने और फसल नष्ट करने की शिकायत की।
बकाया भुगतान: स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य करने वाले नवीन पासवान के मानदेय भुगतान का मामला भी उठा। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों की गहन जांच का आदेश देते हुए स्पष्ट किया कि अधिकारी तय समय सीमा के भीतर नियमानुकूल कार्रवाई करें और कृत कार्रवाई की अद्यतन रिपोर्ट सौंपें।

RELATED ARTICLES

Most Popular