Homeअच्छी खबरउपलब्धि: हरिमोहन सिंह बेंगलुरु में आयोजित 44वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के...

उपलब्धि: हरिमोहन सिंह बेंगलुरु में आयोजित 44वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए बिहार बालिका टीम के कोच नियुक्त

न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर

खेल जगत में मुंगेर का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा हुआ है। मुंगेर के लोकप्रिय स्पोर्ट्स प्रमोटर और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा 44वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप (2025-26) के लिए बिहार स्टेट बालिका टीम का कोच नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक बेंगलुरु के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में आयोजित होगी।

नौवीं बार मिली बड़ी जिम्मेदारी
हरिमोहन सिंह पिछले नौ वर्षों से निरंतर विभिन्न खेलों में बिहार राज्य टीम के कोच और मैनेजर के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। वे इससे पूर्व सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर स्तर पर खो-खो, थ्रो बॉल, टेनिकॉइट और पैरा एथलेटिक्स जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार टीम का सफल मार्गदर्शन कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मुंगेर के प्रशासनिक अधिकारियों, राजनेताओं और खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
खेल और खिलाड़ियों का उत्थान है प्राथमिकता
अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए हरिमोहन सिंह ने कहा, “सभी खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना हमारी पहली प्राथमिकता है।” उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों से वे निस्वार्थ भाव से जिले में खेल प्रतिभाओं को तराश रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में मुंगेर के दर्जनों सामान्य और दिव्यांग (मूकबधिर, दृष्टिबाधित एवं शारीरिक रूप से अक्षम) खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
समाज सेवा और खेल में विशिष्ट पहचान
मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संस्थापक हरिमोहन सिंह को उनके उत्कृष्ट सामाजिक और खेल कार्यों के लिए मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अपील की है कि जो भी प्रतिभावान खिलाड़ी खेल से जुड़ना चाहते हैं, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं ताकि उन्हें सही मंच मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular