Homeक्राइममुंगेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8...

मुंगेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 बाइक बरामद

न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर

मुंगेर पुलिस ने जिले में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर नकेल कसते हुए एक शातिर अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस कार्रवाई में गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध शराब की तस्करी और लूटपाट में किया जाता था।

पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह का जाल भागलपुर, बांका और झारखंड के साहिबगंज तक फैला हुआ है। ये लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों से मास्टर चाबी का उपयोग कर गाड़ियां उड़ाते थे और बाद में उनके चेसिस नंबर बदलकर ग्रामीण इलाकों में बेच देते थे। मुंगेर पुलिस अब उन खरीदारों की पहचान कर रही है जिन्होंने चोरी की गाड़ियां खरीदी थीं। इस सफलता से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular