न्यूज अंग दस्तक | मुंगेर
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बुधवार को शासन की हनक और जनसेवा का संकल्प दिखाते हुए हवेली खड़गपुर का सघन दौरा किया। जिलाधिकारी का यह दौरा मात्र एक औपचारिक निरीक्षण नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र को ‘एक्टिव मोड’ में लाने का एक कड़ा संदेश था।
मुख्य झलकियाँ:
हेल्थ चेकअप: डीएम ने उपमुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई नई स्वास्थ्य सेवाओं का रियलिटी चेक किया। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं को और विस्तार देने का निर्देश।
कोर्ट निर्माण: अनुमंडल कार्यालय के पास व्यवहार न्यायालय के निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों को फाइलें तेजी से बढ़ाने और निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश।
पब्लिक कनेक्ट: भलुआकोल में पेयजल संकट पर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। डीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के लिए डेडलाइन तय कर दी।
इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ कर दिया कि जनता की सेवा में किसी भी स्तर पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। उपमुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन अब चौबीसों घंटे निगरानी करेगा।



