Homeखेलखेल और समाज सेवा के लिए हरिमोहन सिंह सम्मानित

खेल और समाज सेवा के लिए हरिमोहन सिंह सम्मानित

न्यूज अंग दस्तक |हवेली खड़गपुर (मुंगेर)

प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा हेब्रोन मिशन स्कूल हवेली खड़गपुर के प्रांगण में आयोजित इंटर स्कूल ग्रुप डांस कंपीटीशन-2025 के दौरान जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेल, खिलाड़ी और कला-संस्कृति को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए एसोसिएशन के गणमान्य पदाधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह और शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आए सैकड़ों कलाकार, खिलाड़ी, कोच व प्रशिक्षक मौजूद थे।
हरिमोहन सिंह का खेल जगत में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके अलावा, उन्होंने कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में कोच, मैनेजर, टेक्निकल रेफरी और आधिकारिक सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। भारतीय पारंपरिक खो-खो खेल, दिव्यांग खेल और महिला खेलों को बढ़ावा देने में उनका विशेष योगदान रहा है।

सम्मानित होते हरिमोहन सिंह

खेल के मैदान से परे, उनकी सक्रियता सामाजिक कार्यों में भी दिखाई देती है। युवाओं में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए, चुनाव आयोग ने उन्हें विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया था। हरिमोहन सिंह को पूर्व में भी बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, खेल मंत्री सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनका यह सम्मान खेल और समाज के प्रति उनके जज्बे को प्रदर्शित करता है।
हरिमोहन सिंह के इस सम्मान पर मुंगेर जिला प्रशासन, पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, मुंगेर जिला खो-खो संघ, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन और स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार सहित कई संगठनों ने बधाई दी है। यह सम्मान न केवल उनके योगदान को मान्यता देता है, बल्कि युवाओं को खेल में करियर बनाने के लिए प्रेरित भी करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular