न्यूज अंग दस्तक | मुंगेरएक मां की ममता तड़प रही है, पिता की निगाहें दरवाजे पर टिकी हैं और घर के आंगन में सन्नाटा पसरा है। मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गाँव का एक 14 वर्षीय बालक मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 की सुबह से लापता है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर निवासी यह बालक मंगलवार सुबह लगभग 11:00 बजे अपनी हरे रंग की साइकिल लेकर घर से निकला था। परिजनों को लगा कि वह रोज की तरह कुछ देर में वापस आ जाएगा, लेकिन सूरज ढल गया, अंधेरा गहरा गया, पर वह घर नहीं लौटा। देर शाम तक जब उसकी कोई खबर नहीं मिली, तो परिजनों की चिंता सताने लगी। सगे-संबंधियों और जान-पहचान वालों के यहाँ काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पहचान और जानकारी:
उम्र: लगभग 14 वर्ष
पता: ग्राम- पहाड़पुर, थाना- शामपुर, जिला- मुंगेर (बिहार)
अंतिम बार देखा गया: 23 दिसंबर, सुबह 11 बजे (हरे रंग की साइकिल के साथ)
प्रशासन और परिवार की अपील
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस कड़कड़ाती ठंड में एक मासूम का घर से दूर होना पूरे परिवार के लिए किसी पहाड़ टूटने जैसा है। स्थानीय शामपुर थाना को मामले की सूचना दे दी गई है।
“आपका एक छोटा सा प्रयास, एक बिखरे हुए परिवार को फिर से जोड़ सकता है।”
यदि आपको इस बालक के हुलिए का कोई भी बच्चा कहीं दिखे या उसके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर सूचित करें:
थानाध्यक्ष (शामपुर): 9031828076
जिला नियंत्रण कक्ष (मुंगेर): 8102924360
लैंडलाइन नंबर: 06344-252102
अंग दस्तक अपील: इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें। हो सकता है कि आपके द्वारा साझा की गई यह पोस्ट किसी की नजर में आए और वह मासूम सकुशल अपने घर पहुँच सके।



